Latest

ग्वालियर हादसा जीतू की बड़ी मांग

ग्वालियर सड़क हादसे को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस हादसे को प्रशासनिक विफलता का परिणाम बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है। भोपाल के एम्स अस्पताल पहुंचकर पटवारी ने घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनके इलाज की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने और घायलों का पूरा इलाज सरकारी खर्च पर कराने की मांग की! हादसे में 16 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल के एम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। पटवारी ने पीड़ित परिवारों से भी चर्चा की और सरकार से पर्याप्त आर्थिक सहायता देने की मांग की।

इसे भी पढ़ें  गुजरातः विजय रुपाणी सरकार के शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी

जीतू पटवारी ने हादसे में हुई मौतों पर दुख जताते हुए इसे प्रशासनिक विफलता का परिणाम बताया। उनका कहना है कि प्रदेश में लगातार हो रही दुर्घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।पटवारी ने मृतकों के प्रत्येक परिवार को कम से कम 25 लाख रुपये मुआवजा देने और घायलों के उपचार का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाने की मांग भी रखी।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।