Sports

आज इंदौर में टी 20 का घमासान, सीरीज पर भारत की नज़र

इंदौर: रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे सीरीज कब्जा करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब शुक्रवार को इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा ट्वंटी 20 मैच जीतकर लगातार तीसरी सीरीज में भी विजेता बनने उतरेगा। भारत ने 3 टेस्टों की सीरीज श्रीलंका से 1-0 से और 3 वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से जीती है और अब उसके पास ट्वंटी 20 सीरीज में भी कब्जा करने का मौका है। भारत ने बुधवार को श्रीलंका को पहले ट्वंटी 20 मैच में कटक में उसकी सबसे बड़ी शिकस्त दी थी और 93 रन से मैच जीतकर इस प्रारूप में अपनी सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड कायम किया था।

इसे भी पढ़ें  फेड कप के लिए भारतीय टीम घोषित, भांबरी बने कप्तान

लय में चल रही टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित के नेतृत्व में टीम ने बल्लेबाकाी और गेंदबाजी दोनों में हरफनमौला खेल की बदौलत 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच जीतकर भारत श्रीलंका के खिलाफ ट्वंटी 20 सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त कायम कर लेगा जो उसकी श्रीलंका के खिलाफ इस वर्ष दूसरी बार तीनों प्रारूपों में विदेशी और अपनी जमीन पर सीरीज जीत भी होगी। भारत ने तीनों प्रारूपों में श्रीलंका को उसी के मैदान पर इस वर्ष 9-0 से हराया था।

कटक में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था जिसमें गेंदबाकाों खासकर स्पिनर युजवेंद्र चहल और चाइनामैन गेंदबाका कुलदीप यादव का प्रदर्शन प्रभावशाली था जिन्होंने श्रीलंकाई टीम को 87 रन पर ही ढेर कर दिया था। युजवेंद्र इस मैच में सर्वाधिक 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने लेकिन उनकी लेग स्पिन और गुगली गेंदबाजी ने जिस तरह श्रीलंका के बल्लेबाजों को परेशान किया वह बहुत दिलचस्प रहा।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *