Latest

आखिरी टी20 में भारत की जीत,घरेलू जमीन पर पहली बार 3-0 से क्लीन स्वीप

मुंबई. टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया और तीन मैचों की इस सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया। मैच में मिले 136 रन के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम ने 19.2 ओवर में 139 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें मनीष पांडे (32) और श्रेयस अय्यर (30) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। मैच में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट पर 135 रन बनाए थे। जिसमें असेला गुणारत्ने ने 36 और दासुन शनाका ने 29* रन की इनिंग खेली थी। भारत की ओर से जयदेव उनादकट और हार्दिक पंड्या को 2-2 विकेट मिले थे।

ऐसे गिरे इंडिया के विकेट

इसे भी पढ़ें  मनमोहन मुद्दे पर विपक्ष से मिलेंगे जेटली, आज लोकसभा में PM मोदी भी रहेंगे मौजूद

136 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चौथे ओवर में 17 के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया।

3.2 ओवर में दुष्मंथा चमीरा ने लोकेश राहुल (4) को lbw कर टीम इंडिया को पहला झटका दिया।

भारत को दूसरा झटका 6.6 ओवर में 39 के स्कोर पर लगा। जब दासुन शनाका की बॉल पर रोहित शर्मा (27) को परेरा ने कैच लिया।

तीसरा विकेट 13.2 ओवर में 81 के स्कोर पर गिरा। जब श्रेयस अय्यर (30) रन आउट हो गए।

हार्दिक पंड्या (4) के रूप में भारत का चौथा विकेट गिरा। दासुन शनाका की बॉल पर डिकवेला ने उन्हें कैच कर लिया।

दुष्मंथा चमीरा ने 16.1 ओवर में मनीष पांडे (32) को बोल्ड करते हुए भारत का पांचवां विकेट गिराया। इस वक्त स्कोर 108 रन था।

इसे भी पढ़ें  पद्मावती विवाद, करणी सेना ने की विशाल सभा, आजम के खिलाफ जुबानी हमला

ऐसे आउट हुए थे श्रीलंकाई बैट्समैन

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 56 रन पर उसके 4 विकेट गिर गए। टीम को पहला झटका 1.5 ओवर में लगा, जब निरोशन डिकवेला (1) को जयदेव उनादकट की बॉल पर मो. सिराज ने कैच कर लिया।

इसके बाद दूसरा विकेट 2.6 ओवर में गिरा, जब कुसल परेरा को अपनी ही बॉल पर वाशिंगटन सुंदर ने कैच कर लिया।तीसरा झटका जयदेव उनादकट ने दिया। जब 3.3 ओवर में उनकी बॉल पर उपुल थरंगा (11) को हार्दिक पंड्या ने कैच कर लिया।

इसके बाद अगले 5 ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरा। चौथा विकेट 8.3 ओवर में गिरा, हार्दिक पंड्या की बॉल पर सदीरा समरविक्रमा को दिनेश कार्तिक ने कैच कर लिया।

इसे भी पढ़ें  अचेत अवस्था मे मिले VHP अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया

पांचवां विकेट कुलदीप यादव को मिला। जब 11.4 ओवर में उनकी बॉल पर दानुष्का गुणाथिलका (3) को हार्दिक पंड्या ने कैच कर लिया।

अगला विकेट मोहम्मद सिराज को मिला। 12.6 ओवर में थिसारा परेरा (11) उनकी बॉल पर रोहित शर्मा को कैच दे बैठे। इस वक्त टीम का स्कोर 85 रन था।हार्दिक पंड्या ने 17.3 ओवर में असेला गुणारत्ने (36) को आउट करते हुए श्रीलंका को सातवां झटका दिया।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *