Latestराष्ट्रीय

मनमोहन मुद्दे पर विपक्ष से मिलेंगे जेटली, आज लोकसभा में PM मोदी भी रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली: गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजे घोषित हो चुके हैं लेकिन इस दौरान जुबानी जंग के दौरान जो आरोप-प्रत्योप लगाए गए उन पर राजनीति अभी तक गर्माई हुई है। चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बयान दिया जिसको लेकर विपक्ष संसद के शीतकालीन सत्र में लगातार हंगामा कर रहा है। विपक्ष मोदी से मनमोहन सिंह को लेकर दिए गए बयान पर माफी मांगने की मांग लेकर अड़ा है। आज वित्त मंत्री अरुण जेटली विपक्ष के नेताओं के साथ मिलकर इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करेंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज लोकसभा में मौजूद रहेंगे. लोकसभा में आज पीएमओ से जुड़े हुए सवाल पूछे जाएंगे। जेटली लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद और आनंद शर्मा से मुलाकात करेंगे और इसका हल ढूंढने की कोशिश करेंगे।

इसे भी पढ़ें  बीएस येदियुरप्पा ने राहुल गांधी को बताया 'बच्चा'

नायडू से मिले मनमोहन
मनमोहन सिंह ने इस मुद्दे पर राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू से मंगलवार को मुलाकात की थी। उन्होंने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मिल PM मोदी के बयान की शिकायत की। वहीं वेंकैया नायडू ने भी विपक्ष को बताया कि सरकार की तरफ से भी मणिशंकर अय्यर के बयान को लेकर शिकायत की गई है।

सुमित्रा महाजन ने लगाई सासंदों की क्लास
कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान हंगामा किया। इस दौरान वे वेल में भी आ गए। इस पर स्पीकर सुमित्रा महाजन नाराज हो गईं और कहा कि जो विपक्ष संसद के देरी से चलने पर सवाल उठा रहा था, अब वही सदन की कार्रवाई नहीं होने दे रहा। चुनाव खत्म हो चुके हैं अब उन बातों को बीच में लाकर सदन की कार्रवाई को नहीं रोकना चाहिए।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *