Latest

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता सतीश शाह,74 साल की उम्र में दुनियां को कहा अलविदा

‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के इंद्रवदन साराभाई और ‘मैं हूं ना’ के प्रोफेसर के किरदार से मिली थी खास पहचान, फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर

मुंबई। हिंदी सिनेमा और टेलीविजन के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का 25 अक्टूबर 2025 को 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सतीश शाह लंबे समय से किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था।

इन किरदारों से घर-घर में हुए मशहूर

इसे भी पढ़ें  नगरीय निकायों में चुनाव प्रचार थमा, 17 जनवरी को मतदान

सतीश शाह को लोकप्रिय टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई के किरदार के लिए खास तौर पर याद किया जाता है। उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और अभिनय ने इस किरदार को दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया था।

इसके अलावा उन्होंने ‘जाने भी दो यारों’, ‘मैं हूं ना’, ‘कल हो ना हो’, ‘फना’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी फिल्मों में भी यादगार भूमिकाएं निभाईं।

200 से अधिक फिल्मों में किया काम

सतीश शाह ने अपने लंबे अभिनय करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया। फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन की दुनिया में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। वर्ष 1984 के धारावाहिक ‘ये जो है जिंदगी’ में उन्होंने 55 एपिसोड में 55 अलग-अलग किरदार निभाकर अपनी बहुमुखी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया था।

इसे भी पढ़ें  बिहार:13668 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में पांच करोड़ लोग शामिल

वर्ष 2008 में उन्होंने अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह के साथ कॉमेडी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ में जज की भूमिका भी निभाई।

संयोग से शुरू हुआ था अभिनय का सफर

सतीश शाह की शुरुआत में रुचि अभिनय के बजाय खेलों में थी। स्कूल के दिनों में वे क्रिकेट, बेसबॉल और लंबी व ऊंची कूद में रुचि रखते थे। स्कूल के एक हिंदी नाटक में अभिनय का मौका मिलने के बाद उनकी दिलचस्पी थिएटर की ओर बढ़ी। आगे चलकर उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII), पुणे से प्रशिक्षण लिया और अभिनय को अपना करियर बनाया।

सतीश शाह ने वर्ष 1972 में डिजाइनर मधु शाह से शादी की थी। अपने सहज अभिनय, हास्य और यादगार किरदारों के जरिए उन्होंने कई पीढ़ियों के दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

इसे भी पढ़ें  गुजरात चुनाव: शाम 5 बजे तक 68 फीसदी वोटिंग

उनके निधन से भारतीय मनोरंजन जगत ने एक प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया। उनके निभाए किरदार हमेशा दर्शकों की यादों में जीवित रहेंगे।

मंडी हलचल परिवार की ओर से दिवंगत अभिनेता सतीश शाह को विनम्र श्रद्धांजलि।

#SatishShah #BollywoodNews #EntertainmentNews #SarabhaiVsSarabhai #MandiHalchal

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।