Latestराज्य

मंत्री आर्य को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, बनाया पंचनामा

भोपाल। माखन लाल जाटव हत्याकांड के मामले में कोर्ट ने मंत्री लाल सिंह आर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। मंगलवार सुबह भिंड पुलिस की टीम गिरफ्तारी वारंट के साथ भोपाल स्थित मंत्री आर्य के बंगले पर पहुंची। यहां पर पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली, जब आर्य नहीं मिले तो पुलिस ने फरारी का पंचनाम बनाया और इसके बाद वहां से चली गई। माना जा रहा है कि किसी भी वक्त मंत्री की गिरफ्तारी हो सकती है।

भिंड के विशेष कोर्ट ने मंत्री लाल सिंह को माखन जाटव हत्याकांड में सह आरोपी बना लिया है और उनका गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उन्होंने भिंड के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। बहस के बाद हाई कोर्ट की एकल पीठ ने आदेश के लिए फैसला सुरक्षित कर लिया था। सीबीआई की ओर से हाई कोर्ट के ध्यान में लाया गया कि इंदौर के विशेष कोर्ट से ट्रायल भिंड स्थानांतरण करने के बाद 2011 में सीबीआई ने इंदौर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

इसे भी पढ़ें  कांग्रेस सांसद कमलनाथ पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक

हाई कोर्ट से गुहार लगाई है कि ट्रायल का क्षेत्राधिकार तय किया जाए। वर्तमान में याचिका लंबित है। उस पर फैसला नहीं आया है। सीबीआई व लाल सिंह की याचिका में ट्रायल के क्षेत्राधिकार को चुनौती दी गई है। इसके चलते आर्य की याचिका पर फिर से सुनवाई होगी। 18 दिसंबर को सुनवाई कर तय किया जाएगा कि कौन सी याचिका की सुनवाई पहले की जाएगी।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *