Latestराष्ट्रीय

PM मोदी के कहने पर पलानीसामी से मिलाया हाथ : पनीरसेल्वम

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने आज अन्नाद्रमुक के दोनों धड़ों के विलय को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पनीरसेल्वम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से ही बिखरी हुई पार्टी एकजुट हो पाई। उन्होंने बताया कि पीएम के कहने पर ही उन्होंने पलानीसामी गुट से हाथ मिलाया था।

पीएम ने दी हाथ मिलाने की सलाह
चेन्नई के थेनी में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में अन्नाद्रमुक संयोजक ने कहा कि पिछले साल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिष्टाचार मुलाकात के दौरान यह मुद्दा उठा था। पीएम ने उन्हे कहा था कि पार्टी को बचाने के लिए एआईएडीएमके के दोनों गुटों को एक होना होगा। पनीरसेल्वम ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि उन्हें मंत्री पद नहीं चाहिए और वह पार्टी में पद से ही संतुष्ट हो सकते हैं लेकिन पीएम चाहते थे कि वह पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल हों।

इसे भी पढ़ें  राहुल गांधी सोमवार को होंगे कांग्रेस के नए अध्‍यक्ष घोषित, क्या होंगी चुनौतियां

अम्मा के लिए सहे ​कष्ट
अन्नाद्रमुक संयोजक ने बताया कि सीएम पद पर आने के बाद उनका काफी शोषण किया गया। यह शोषण इस हद तक था कि उनकी जगह कोई और होता ताे आत्महत्या कर लेता। लेकिन उन्होंने अम्मा (जयललिता) के लिए सब कुछ सहन किया। बता दें कि पन्नीरसेल्वम जयललिता की करीबी मनी गईं शशिकला को सीएम बनाए जाने के विरोध में थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शशिकला के परिवार ने 2016 के चुनाव में उनको हराने का पूरा प्रयास किया था।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *