LatestNewsशिवपुरी

शिवपुरी में अवैध मदिरा पर कार्रवाई, 51 वर्षीय आरोपी जेल भेजा गय

नरवर के पास आबकारी विभाग की दबिश, 36 लीटर अवैध मदिरा जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में आबकारी टीम ने नरवर के पास ग्राम बढ़खाड़ी में दबिश देकर 36 लीटर अनुपयुक्त मदिरा जब्त की। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरपित वर्मा के निर्देशानुसार, आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी शुभम दागोंडे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। वृत्त करैरा प्रभारी राहुल गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम बढ़खाड़ी में दबिश दी थी।

इसे भी पढ़ें  केंद्रीय मंत्री ने कहा-देरी से अलर्ट मिलने का केरल सरकार का दावा झूठा

कार्रवाई के दौरान 36 लीटर अनुपयुक्त मदिरा बरामद की गई। मामले में कल्लू पुत्र हरबिलास केवट (51), निवासी ग्राम बढ़खाड़ी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं 49(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी

आबकारी विभाग के अनुसार जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में सघन जांच और गश्त अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।