LatestNewsभोपालमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर PM मोदी के शुभकामना संदेश से गदगद CM मोहन यादव, पत्र लिखकर जताया आभार

पीएम मोदी के शुभकामना संदेश पर CM मोहन यादव ने जताया आभार, कहा- विकसित भारत के लिए बनाएंगे विकसित मध्यप्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश के जवाब में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में पीएम गति शक्ति, वंदे भारत, एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कॉरिडोर, मेट्रो रेल और आधुनिक एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं को प्रदेश के अधोसंरचनात्मक विकास की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया। उन्होंने नदी जोड़ो परियोजनाओं, श्री महाकाल लोक, एकात्म धाम और चीतों के संरक्षण के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

इसे भी पढ़ें  बस पेड़ से टकराई, 24 यात्री घायल, 10 गम्भीर

पत्र में मुख्यमंत्री ने निःशुल्क खाद्यान्न सुरक्षा, समान नागरिक संहिता, नारी शक्ति वंदन, निवेश को प्रोत्साहन देने वाली नीतियों और वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियों को प्रदेश की प्रगति के महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘वी विल डू इट’ और ‘सप्तधारा’ जैसे मंत्रों को मिशन बनाकर प्रदेश सरकार विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री के शुभकामना संदेश के लिए हृदय से आभार भी व्यक्त किया।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।