Latestराष्ट्रीय

MP में उपचुनाव: 3 बजे तक 59% मतदान

शिवपुरी। पिछले दो माह से शिवपुरी के एक छोटी सी विधानसभा कोलारस कई बार राष्ट्रीय परिदृश्य पर उभरी। कारण यहां हो रहे उपचुनाव। भले ही यह चुनाव महज पांच माह के लिए हो, लेकिन इसके परिणाम इस साल के अंत में होने जा रहे प्रदेश के विधानसभा चुनाव की दशा और दिशा भी तय करने वाले रहेंगे। दोपहर 3 बजे तक करीब 59 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें महिला मतदाताओं का प्रतिशत 60.95 और पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 56.55 रहा।

उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर होने के कारण दोनों ही पार्टियों ने यहां प्रचार के दौरान पूरी ताकत झोंक दी थी। राजनीति का अखाड़ा बन चुके कोलारस उपचुनाव में सीएम शिवराज सिंह और भाजपा सरकार के कई मंत्री पूरे समय मौजूद रहे, वहीं कांग्रेस को यह सीट बचाने की चिंता रही।

इसे भी पढ़ें  कोलारस और मुंगावली दोनों जगह कांग्रेस आगे

यह सीट कांग्रेस के विधायक रामसिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई थी। मुख्य मुकाबला रामसिंह यादव के पुत्र महेंद्र यादव कांग्रेस और भाजपा के देवेंद्र जैन के बीच ही है।

शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 311 बूथों पर मतदान शुरु हुआ। विधानसभा में 2 लाख 44 हजार मतदाता हैं जो 22 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। दोपहर 3 बजे तक अधिकृत तौर पर करीब 59 फीसदी मतदान हुआ है।

कोलारस उपचुनाव

कोलारस उपचुनाव के शनिवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 311 पोलिंगों पर मतदान शुरू हुआ। सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन और उनकी पत्नी पदमा जैन ने कोलारस के वार्ड क्रमांक 14 में मतदान किया तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र यादव ने भी अपने गृह ग्राम खतौरा में मतदान किया।

इसे भी पढ़ें  BJP मंत्री ने धमकाया, 'कांग्रेस को चुना तो न मकान मिलेगा न चूल्हा'

सुबह से ही कई स्थानों से ईवीएम मशीन खराब होने की सूचनाएं आने लगी थी। करीब 18 स्थानों पर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी के चलते मतदान प्रभावित हुआ और कुछ देर बाद मशीनों को बदला गया जिसके बाद मतदान पुन: शुरू हुआ। जिन स्थानों पर मतदान प्रभावित हुआ उनमें सेसई, सींगाखेड़ी, जगतपुर की 42 नंबर पोलिंग, लुकवासा के 82 नंबर पोलिंग, तिलातिली की 157 नंबर पोलिंग, बदरवास की 141 पोलिंग सहित कुछ अन्य स्थानों पर मतदान ईवीएम मशीन खराब होने के चलते प्रभावित हुआ।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *