Sports

डरबन में भारत ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

डरबन: भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर यहां इतिहास रच दिया है। भारत की डरबन स्टेडियम में यह पहली जीत है। इससे पहले भारत यहां 6 मैच हारा है आैर एक बेहनतीजा रहा।  दक्षिण अफ्रीका के 270 रनों के जवाब में उतरी भारतीय टीम ने  45.3 ओवर में जीत हासिल कर ली।

LIVE SCORE-

RSA 269/8 (50.0 Ovs)

IND 270/4 (45.3 Ovs)

CRR: 5.93

India won by 6 wkts

डू प्लेसिस ने क्विंटन डी कॉक (34) के साथ दूसरे विकेट के लिए 53, क्रिस मोरिस (37) के साथ छठे विकेट के लिए 74 और एंडिले फेहलुकवायो ((नाबाद 27) के साथ सातवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने डू प्लेसिस को सीमा रेखा के पास हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराकर आउट किया।

इसे भी पढ़ें  कोहली ने हार का गुस्सा पत्रकारों पर निकाला

कुलदीप ने झटके 3 विकेट
डू प्लेसिस के अलावा डी कॉक ने 49 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 34, हाशिम अमला ने 17 गेंदों पर एक चौके के सहारे 16, क्रिस मोरिस ने 43 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 37 और फेहलुकवायो ने 33 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की बदौलत नाबाद 27 रन बनाए। भारत के लिए चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा युजवेंद्र चहल ने 45 रन पर दो विकेट, जसप्रीत बुमराह ने 56 रन पर एक विकेट और भुवनेश्वर कुमार ने 71 रन पर एक विकेट हासिल किए।

इसे भी पढ़ें  हार्दिक की शानदार पारी भी इंडिया को संकट से नहीं उबार सकी

टीमें– दक्षिण अफ्रीका : हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, फॉफ डु प्लेसिस (कप्तान), ऐडन मार्करैम, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, एंडिले फेहलुकवायो, कगिसो रबाडा, मोर्ने मॉर्केल, इमरान ताहिर।

भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, महेंद्रसिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्‍या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *