Latest

कलेक्ट्रेट परिसर के स्टैंड में मारपीट वीडियो वायरल

जबलपुर- जिला कलेक्ट्रेट परिसर के स्टैंड में मारपीट वीडियो आया सामने बदसलूकी और गुंडागर्दी के लिए कुख्यात जबलपुर के कलेक्ट्रेट के कर्मचारी एक बार फिर मारपीट पर उतारू हो गए। अपने निजी काम से आए एक छात्र के साथ कलेक्ट्रेट के साइकिल स्टैंड के कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की। खुलेआम कई लोगों के सामने कर्मचारी लॉ स्टूडेंट कोमल सिंह पर टूट पड़े और जमकर मारपीट कर दी। कलेक्ट्रेट के साइकिल स्टैंड के तीन से चार कर्मचारी युवक को काफी देर तक बेरहमी से मारते पीटते रहे। कोमल सिंह का नाम का युवक अपने काम से जबलपुर के कलेक्ट्रेट पहुंचा था और साइकिल स्टैंड पर गाड़ी लगाकर अपना काम कर जब वापस लौटने लगा तो स्टैंड के कर्मचारी उससे रुपए मांगे, जब छात्र ने साइकिल स्टैंड की पर्ची मांगी तो कर्मचारियों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना ओमती पुलिस को दी पुलिस को आता देखकर मारपीट पर उतारू साइकिल स्टैंड के कर्मचारी मौके से भाग निकले वहीं जब जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना से बात की गई तो उन्होंने पूरे मामले के वीडियो को जांच में लेने के लिए अपर कलेक्टर को निर्देशित किया की जाएगी कार्रवाई

दीपक सक्सेना कलेक्टर जबलपुर

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button