मुख्यमंत्री ऑन स्पॉट
कृष्णमृगों का महा रेस्क्यू, मुख्यमंत्री ऑन स्पॉट !
भोपाल/ शाजापुर -खेतों में फसल बचाने की कवायद और वन्यजीवों को सुरक्षित ठिकाना देने की मुहिम! मध्यप्रदेश के शाजापुर में कृष्णमृगों को बचाने के लिए बड़ा रेस्क्यू अभियान चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद रथभंवर पहुंचे और बोमा पद्धति से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इसे किसान कल्याण वर्ष की दिशा में संतोषजनक पहल बताया। हर हालत में हम किसानो के खेत की रक्षा करेंगे और जंगली जानवरों की सुरक्षित भी करेंगे ।

MP में कृष्णमृगों और नीलगायों का महा रेस्क्यू !
CM मोहन यादव ने देखा रेस्क्यू ऑपरेशन
दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ कर रहे हैं रेस्क्यू
बोमा पद्धति से वन्यजीवों को किया जा रहा सुरक्षित
सीएम बोले – हम किसानों की फसल की रक्षा करेंगे !
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को शाजापुर जिले के रथभंवर पहुंचे। यहां अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री कुलमानखेड़ी और रथभंवर क्षेत्र में चल रहे कृष्णमृग और नीलगाय रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे। अभियान में दक्षिण अफ्रीका की विशेषज्ञ टीम बोमा पद्धति के जरिए वन्यजीवों को सुरक्षित पकड़ने का काम कर रही है। विशेषज्ञों ने उन्हें इस तकनीक और अभियान के संचालन के बारे में मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष के तहत यह संतोषजनक काम है। अभियान के जरिए वन्यजीवों को सुरक्षित तरीके से विभिन्न अभयारण्यों में पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इससे किसानों को फसलों को होने वाले नुकसान से राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह का अभियान दूसरे राज्यों और जिलों में भी चलाया जाएगा। बता दे कि नौ अक्टूबर से शुरू हुए अभियान के तहत अब तक 1,275 कृष्णमृगों को बोमा पद्धति से पकड़कर विभिन्न अभयारण्यों में भेजा जा चुका है। वहीं, बाड़ीगांव में सोमवार को 169 और मंगलवार को 111 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया। यानी दो दिनों में इस गांव से कुल 280 वन्यजीवों को सुरक्षित पकड़ा गया। अभियान 31 अक्टूबर तक चलने वाला है।

