Latest

अमित शाह मानहानि केस राहुल को राहत

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर अदालत से बड़ी राहत मिली है। साल 2018 में तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में विशेष MP-MLA अदालत ने राहुल गांधी को बरी कर दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल हैl

*राहुल गांधी को मानहानि केस में राहत

*अमित शाह मानहानि केस में बरी

*सुल्तानपुर की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

*अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA अदालत से बड़ी कानूनी राहत मिली है। तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में अदालत ने राहुल गांधी को दोषमुक्त कर दिया। इस फैसले के साथ ही लंबे समय से चल रहे मामले में राहुल गांधी को राहत मिली है। यह मामला साल 2018 का है, जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में एक चुनावी सभा में राहुल गांधी ने अमित शाह को लेकर कथित टिप्पणी की थी। इसके बाद बीजेपी नेता और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की सुनवाई सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA अदालत में चल रही थी। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला के मुताबिक, विशेष अदालत ने इस मामले में राहुल गांधी को दोषमुक्त कर दिया है। फैसले के दौरान राहुल गांधी खुद कोर्ट में मौजूद रहे, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर था। जैसे ही कोर्टरूम से राहुल गांधी के बरी होने की खबर बाहर आई, वैसे ही कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे और नाच गाकर खुशी जाहिर करने लगे।