श्रीराम कथा पढ़ने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं!
श्री राम कथा पढ़ने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं:श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
शिवपुरी, करैरा। बगीचा धाम-श्री राम राजा धाम में द्वितीय दिवस रविवार दोपहर 5बजे लाखों श्रद्धालू की उपस्थिति में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने श्रीराम कथा पर प्रवचन देते हुए कहा कि जय जय राम कथा, जिसके श्रवण कर मिट जाती है, जन्म -जन्म की विथा,कथा क्यों सुनना चाहिए,सब सुख प्रदान करती है ,कथा में तुम बैठो कथा में,कथा तुम में बैठ जायेगी.कलयुग में राम कथा लिखी तुलसी दास जी ने, तुलसी दास कोई और नहीं बाल्मीक जी ही हैं.श्री था चरित्र मानस के असली रचिता हनुमान जी ही हैं.राम कथा सुनकर हनुमान जी प्रसन्न होते हैं,, हनुमान जी को रामकथा बहुत पसंद हैं.
अन्नपूर्णा भोजन पंडाल जोकि 8 वीघा में निर्मित है, जिसमें हज़ारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं.
200के लगभग सेवा समिति के सदस्य भोजन प्रसादी में बड़े ही श्रद्धा भाव से सेवा कार्य में संलग्न है,देर रात्रि तक प्रसाद का वितरण किया जा रहा है.हजारो श्रद्धालु,साधु संत ,विशाल पंडाल एवं मंदिर परिसर के आसपास बनाए गये पंडालों में रात्रि में विश्राम भी कर रहे हैं,इनके लिए पानी,नहाने धोने की व्यवस्था के साथ -साथ साफ सफाई की समिति ने सुन्दर व्यवस्था की गई है.समिति के सदस्य रात दिन सेवा कर रहे हैं.सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस कर्मी भी तैनात हैं, ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है.यातायात व्यवस्था को पुलिस के जवानों ने अच्छी तरह से संचालित किया है.
27,28अक्टूवर को दिव्य दरबार लगेगा,29,,30,को गुरु दीक्षा होगी.
हजारों श्रद्धालु देश के अनेक शहरों, गांवों से करैरा पहुंच रहे हैं.
करैरा में लघु महाकुंभ लग गया है.
सोमवार 26अक्टूवर को दोपहर 3बजे से श्रीराम कथा होगी.

डा.भूपेन्द्र शर्मा “विकल”
मीडिया प्रभारी
श्रीराम कथा, करैरा
अखिलेश दुबे
नये पन्ने (समाचार पत्र)
N. P. न्यूज चैनल
करैरा

