किरन बेदी, अनुपम खेर का Twitter अकाउंट हैक

नई दिल्ली। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरन बेदी, अभिनेता अनुपम खेर, भाजपा के महासचिव राम माधव और राज्यसभा सांसद स्वप्न दासगुप्ता के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया है।

यह काम पाकिस्तान समर्थक तुर्की के साइबर समूह अय्यिल्दिज टिम ने किया है। बेदी के अकाउंट में तुर्की और अंग्रेजी में कई ट्वीट किए गए हैं। इसपर तुर्की का ध्वज भी लगा हुआ है।

एक ट्वीट में कहा गया है, ‘हमलोग हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को बंद रखे जाने का विरोध कर रहे हैं। जब तक आप हम पर लगाया गया प्रतिबंध नहीं हटाते तबतक दुनिया भर के सभी सोशल मीडिया यूजर खतरे में हैं।’

इसे भी पढ़ें  ऑनलाइन भी करें आधार लिंक- जानिये कैसे

तुर्की में पोस्ट दूसरे ट्वीट में कहा गया है, ‘आपका अकाउंट तुर्की साइबर आर्मी अय्यिल्दिज टिम ने हैक किया है। आपके डीएम पत्राचार और महत्वपूर्ण आंकड़ों पर कब्जा किया जा चुका है।’

अभिनेता खेर अभी लॉस एंजिलिस में हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें भारत में अपने दोस्त से इस बात की जानकारी मिली है। मित्र ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर इस घटना के बारे में सावधान किया है।

इसी तरह दासगुप्ता और राम माधव के अकाउंट भी हैक हो गए हैं। राम माधव के टाइमलाइन पर तुर्की में संदेश है और वहां का झंडा लगा हुआ है।

दासगुप्ता के अकाउंट पर चेतावनी लगाई गई है। संपर्क करने पर ट्विटर ने कहा कि उसकी टीम इस मुद्दे का समाधान करने में जुटी है। हम प्रभावित अकाउंट होल्डरों से सीधे संपर्क करेंगे।

इसे भी पढ़ें  केंद्रीय मंत्री ने कहा- तीन तलाक पर अध्यादेश नहीं लाएगी मोदी सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *