पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग में 6 बोगियां खाक, यात्री बचे

मकोमा। पटना से मकोमा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। इसके चलते ट्रेन की 6 बोगिया खाक हो गई। इस आग के चलते पास ही खड़ी फास्ट पैसेंजर मेमू ट्रेन का इंजन भी पूरी तरह से खाक हो गया। खबरों के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि मकोमा पैसेंजर ट्रेन रोजाना पटना से सुबह 5.35 बजे निकलती है और सुबह समय से खुल सके इसलिए इसे शंटिंग पर रखा गया था। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रेन के डिब्बों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें  लालू की सजा की खबर नहीं सह पाई बड़ी बहन, अटैक से मौत

फिलहाल आग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *