इंडोनेशिया में 6.5 की तीव्रता का भूकंप, थर्राए कई शहर

जकार्ता: इंडोनेशिया में शुक्रवार देर रात जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए। जिसने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और देश के सबसे अधिक आबादी वाला द्वीप जावा की इमारतों को हिला कर रख दिया। भूकंप में अभी तक एक व्यक्ति के मारे जानेे की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कई लोगों के मारे जाने की आशंका बताई जा रही है। भूकंप बांडुंग शहर से सिर्फ 63 मील की दूरी पर था, जहां दो लाख से अधिक लोगों के घर हैं और पर्यटकों के साथ लोकप्रिय है। अधिकारियों ने जावा के तट रेखा के हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।
mandihalchal
यू.एस. भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि 15 दिसंबर को मध्यरात्रि के पहले ही भूकंप में 6.5 की तीव्रता थी, जो लगभग 91 किलोमीटर गहरी और अंतर्देशीय स्थित था। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने जावा से इसी तरह की भूकंप की सूचना दी।
mandihalchal
इंडोनेशियाई आपदा निवारण एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूरो नुग्रोहो ने कहा कि पश्चिमी जावा के कुछ हिस्सों में इमारतों को नुकसान पहुंचा है। नुग्रोहा ने कहा कि जकार्ता में करीब 20 सेकंड और पश्चिमी और मध्य जावा के शहरों और गांवों में मजबूत झटके महसूस किए गए।

इसे भी पढ़ें  20 साल पहले भाषण देने में कांप रहे थे हाथ- सोनिया गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *