फोन से बुक हो जाएंगी लोकल ट्रेन टिकिट, क्या है तरीका

नई दिल्ली। लोकल ट्रेन का टिकट लेने के लिए अभी स्टेशन पर लाइन में लगना पड़ता है, लेकिन जल्द ही इससे आजादी मिलने वाली है। इसके लिए रेलवे एक सर्विस शुरू करने वाली है। इस सर्विस के बाद लोकल ट्रेन का टिकट अपने मोबाइल से बुक कर पाएंगे। इसके बाद वह स्टेशन पर जाकर इसका प्रिंटआउट ले सकेंगे। यह सर्विस देश में दूसरी जगहों पर भी शुरू की जाएगी। इसकी शुरुआत मुंबई से की जाएगी।
क्या है तरीका
इसके लिए अपने स्मार्टफोन में UTS मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद UTS एप्लीकेशन से टिकट बुक करना होगा। टिकट बुक करने के बाद एक क्यूआर कोड मिल जाएगा। इसके बाद स्टेशन पर पहुंचकर इसका प्रिंटआउट लेना होगा। प्रिंट आउट के लिए रेलवे स्टेशनों पर ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन (OCR) मशीन लगाई जाएंगी। जब इस मशीन पर जाकर आप कोड को स्कैन करेंगे तो मशीन से टिकट का प्रिंटआउट निकल आएगा।

इसे भी पढ़ें  Coffee is health food: Myth or fact?

आपको बता दें कि इससे पहले भी लोकल ट्रेन का टिकट लेने की एक सर्विस थी। इस सर्विस में मोबाइल से टिकट बुक करने के बाद, एक कोड मिलता था। कोड को जाकर स्टेशन पर लगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन में डालना पड़ता था। इसके बाद टिकट का प्रिंटआउट निकलकर आता था, लेकिन यह मोबाइल टिकटिंग सर्विस सफल नहीं रही इसलिए इस सर्विस को बंद कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *