HealthLatestNewsशिवपुरी

शिवपुरी में नाप-तौल विभाग की कार्रवाई, 35 दुकानों पर केस दर्ज

93 संस्थानों की जांच, मिठाई तौल में गड़बड़ी भी उजागर

शिवपुरी। त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं के साथ होने वाली धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए नाप-तौल विभाग ने शिवपुरी जिले में विशेष जांच अभियान चलाया। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर दशहरा एवं दीपावली पर्व को देखते हुए चलाए गए इस अभियान में 193 व्यापारिक संस्थानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर 35 संस्थानों के खिलाफ विधिक मापविज्ञान अधिनियम 2009 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

शिवपुरी में 35 दुकानों पर कार्रवाई

नाप-तौल निरीक्षक आर.के. चतुर्वेदी के अनुसार, जांच में 28 व्यापारिक संस्थानों में नाप-तौल उपकरणों का समय पर सत्यापन नहीं कराया जाना सामने आया। वहीं, 2 संस्थानों के पास सत्यापन से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिले। इसके अलावा 5 मिठाई विक्रेताओं द्वारा ग्राहकों को निर्धारित मात्रा से कम मिठाई दिए जाने के मामले भी सामने आए।

इसे भी पढ़ें  मंत्रियों की लगेगी क्लास! CM मोहन यादव लेंगे 3 साल का रिपोर्ट कार्ड, जिलों के दौरे का भी देना होगा हिसाब

इन कारोबारियों पर हुई कार्रवाई

विभाग की कार्रवाई में किराना के 6, सर्राफा के 7, मिठाई-नमकीन के 9, बर्तन के 3, हार्डवेयर-पेंट्स के 6 और अन्य कारोबार से जुड़े 4 संस्थानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

मिठाई खरीदते समय डिब्बे का वजन नहीं जुड़ेगा

निरीक्षण के दौरान विभाग ने मिठाई विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मिठाई तौलते समय डिब्बे का वजन मिठाई के वजन में शामिल नहीं किया जाए। साथ ही प्रत्येक दुकान के सूचना पटल पर यह स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य होगा कि मिठाई की तौल में डिब्बे का वजन शामिल नहीं है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जांच अभियान जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें  त्योहारों से पहले शिवपुरी में खाद्य विभाग का छापा, 44 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।