10 जनवरी को बजाज लांच करेगी नई डिस्कवर 110 और डिस्कवर 125

जालंधर- दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि कंपनी भारत में अपनी दो नई बाइक्स डिस्कवर 110 और अपडेटेड डिस्कवर 125 को 10 जनवरी को लांच करेगी। बजाज ने लांच से पहले ही अपडेटेड डिस्कवर 125 की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर डाल दी है जो 53,171 रुपए है, वहीं बजाज डिस्कवर 110 की कीमत कंपनी लांच के समय साझा करेगी।

 

बजाज डिस्कवर 110

दिखने में बजाज डिस्कवर 125 और डिस्कवर 110 लगभग समान हैं, लेकिन डिस्कवर 110 में नए 110 डेकल्स लगाए गए हैं। बजाज ने इस मोटरसाइकल में ब्लैक अलॉय व्हील्स, इंजन और फ्रंट फोर्क दिए हैं। इसके साथ ही बाइक में नया एनेलॉग-डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें  फोन घर में रखकर भूल गए हैं तो ताली या सीटी बजाते ही चल जाएगा पता

कंपनी ने बाइक में 110cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगया है जो 8.5 bhp की पावर और 9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं बजाज डिस्कवर 110 के इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

 

बजाज डिस्कवर 125 

2018 मॉडल में कंपनी ने नए बॉडी डेकल्स लगाए हैं और बाइक का डिज़ाइन समान होगी। कंपनी ने डिस्कवर 125 में फिलहाल बिक रही डिस्कवर वाला ही सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगाया है। यह इंजन 11 bhp की पावर के साथ 10.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और कंपनी ने इस बाइक को भी 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है।

इसे भी पढ़ें  शॉकिंग:गर्भधारण करने के लिये इन पत्थरों पर बैठना जरूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *