स्थापना दिवस पर बोले कांग्रेसी- कई दिग्गजों ने पार्टी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया

शिवपुरी। कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस को लेकर शहर कांग्रेस ने कार्यालय पर पार्टी का 133वां स्थापना दिवस सेवादल के साथ मनाया।

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्घार्थ लढ़ा व सेवादल जिलाध्यक्ष अनिल उत्साही ने संयुक्त रूप से कहा कि जिस झंडे और चिन्ह के रूप में स्थापित कांग्रेस पार्टी का नारा ही हमारी अपनी आवाज है, जिसे बुलंद करने में कांग्रेस के कई दिग्गजों ने पार्टी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, ऐसी पार्टी से स्वयं को जोड़कर गौरवान्वित होना गर्व की बात है।

साथ ही संकल्प लेते है कि कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर हम कांग्रेस को एकजुट कर संगठन मजबूती में अहम योगदान देंगें।

इसे भी पढ़ें  नाराज सिख समाज ने भोपाल में किया प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन, सीएम से मिलेंगे

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी अमिताभसिंह हरसी, अनिल प्रतापसिंह चौहान, नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, अनिल शर्मा अन्नी, हरिशंकर शर्मा, हरीश खटीक, शिवलाल कुशवाह, इरशाद पठान, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोमवती यादव, अनीता पाल, मुकेश जैन, योगेश करारे, आजाद खान, चंद्रकांत शर्मा, राजेन्द्र शिवहरे, कपिल भार्गव, जितेन्द्र रघुवंशी, अमित शिवहरे, सत्यम नायक, जावेद कुर्रेशी, हाफिज रहमान खान, हमीद खान, शंकर खटीक, अमृत लाल जाटव, निर्मल कुमार जैन, संजय शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *