फैशनमनोरंजन

बहन की शादी में तनुश्री दत्ता शामिल नहीं होंगी?

मुंबई। इशिता दत्ता और वत्सल शेठ की शादी में बॉलीवुड स्टार के अलावा कई करीबी भी शामिल हुए। मगर बी टाउन में चर्चा अपनी बहन की शादी में तनुश्री दत्ता के शामिल नहीं होने की हो रही है।

दोनों के बीच रिश्ता काफी मजबूत है। हाल ही में इशिता ने भी ये बात स्वीकारी थी कि उनके करियर में बहन तनुश्री की काफी अहमियत है। जरुरत के वक्त बहन ने हमेशा साथ दिया है। मगर पिछले कुछ वक्त से तनुश्री बॉलीवुड से दूरी बना चुकी हैं। वो अमेरिका में सेटल हो चुकी हैं। ऐसे में उनका भारत आना कम होता है।

इसे भी पढ़ें  मिलिए मॉडल जैसी दिखने वाली कांग्रेस प्रत्याशी से

 

इशिता की मानें तो बहन तनुश्री के कहने पर ही दृश्यम फिल्म में उन्होंने काम किया था। ऐसे में ये बात तो साफ है कि बहन तनुश्री को शादी का पता होगा। ऐसे में उनका शादी में न आना, चर्चा का विषय बना हुआ है।

हालांकि इशिता से जुड़े लोगों का कहना है कि तनुश्री बहन की शादी में इसलिए नहीं पहुंचीं, क्योंकि वो एक अहम प्रोजेक्ट में वहां व्यस्त हैं।

बता दें कि वत्सल और तनुश्री सपनों का सौदागर नामक शो के दौरान करीब आये थे। साथ ही इशिता की फिल्म फिरंगी 1 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *