Latestफैशन

मिलिए मॉडल जैसी दिखने वाली कांग्रेस प्रत्याशी से

गुजरात के चुनावी घमासान में कांग्रेस की एक महिला प्रत्याशी जबरदस्त चर्चा में है। यह प्रत्याशी हैं श्वेता ब्रह्मभट्‌ट जो कभी नरेंद्र मोदी की सीट रहे मणिनगर से चुनाव लड़ रही हैं।

मॉडल जैसी नजर आने वाली श्वेता ने यूके के वेस्टमिंस्टर बिजनेस स्कूल से मास्टर्स और आईआईएम से पॉलिटिकल लीडरशिप की डिग्री ली है। इस विधानसभा में 70 फीसदी मतदाता युवा हैं इसलिए कांग्रेस ने युवा चेहरे पर दांव आजमाया है।

श्वेता के पिता नरेंद्र ब्रह्मभट्ट भी कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और सालों पहले नगर पालिका का चुनाव लड़ चुके हैं।

श्वेता को देखकर अक्सर लोग उन्हें मॉडल समझ लेते हैं। श्वेता ने बताया कि उन्हें सार्वजनिक जीवन में उतरने की प्रेरणा उनके पिता से ही मिली।

इसे भी पढ़ें  शिल्पा राव का लाइव शो बीच में रोका, बंद किया माइक; विवाद बढ़ा तो आयोजकों ने मांगी माफ़ी

मणिनगर विधानसभा दशकों से भाजपा का गढ़ रहा है। हालांकि श्वेता इससे इत्तेफाक नहीं रखती हैं।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *