Latest

14 साल तक शेविंग करने के बाद इस लड़की को हो गया अपनी दाढ़ी से प्यार

न्यूयॉर्क। अमेरिका की रहने वाली 26 साल की नोवा गैलेक्सिया पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) बीमारी से पीड़ित है, जिसके कारण उसके चेहरे पर अधिक बाल उग आए हैं। उसे यह बीमारी टीनएज से ही थी और पिछले लगातार 14 सालों से शेविंग करते आ रही है ताकि वह अपनी इस बीमारी को छुपा सके लेकिन अब अपने दाढ़ी से प्यार हो गया और उसे बढ़ाने व लोगों को दिखाने में उसे कोई परेशानी नहीं है। पहले वह इस हार्मोनल असंतुलन के कारण बढ़ते चेहरे के बालों से अपमानित महसूस करती थी।mandihalchal

नोवा ने नबंवर 2017 से शैव करना छोड़ दिया था। नोवा ने बताया कि स्कूल जाने से पहले हर रोज शेव किया करती थी। जल्दी उठ जाती थी और शेव करती थी। लेकिन वास्तव में अपनी दाढ़ी को अधिक समय तक छिपा नहीं सकती थी।

इसे भी पढ़ें  LIVE: IND vs SL: श्रीलंका ने भारत के सामने रखा 216 रन का लक्ष्य

उसने आगे बताया कि उसकी सहेलियों के अलावा बहुत ही कम मेरे इस डार्क सीक्रेट के बारे में जानते थे। मैं इस बात को लेकर चिंतित थी कि अगर मेरे बाल बढ़ते गए तो लोग मेरे बारे में क्या कहेंगे। लेकिन धीरे-धीरे अपने धीरे-धीरे उसे लगने लगा कि वह खुद से भाग रही है। सोसाइटी क्या कहेगी, इस चक्कर में अपना जीवन खो रही है, एक डर और हिचक में जी रही है। बस फिर क्या था उसने फैसला किया कि मैं जैसी हूं, वैसी ही पेश आऊंगी और उसे दाढ़ी बढ़वानी शुरू कर दी।

mandihalchal

नोवा के मुताबिक मुझे अब अपनी दाढ़ी से प्यार हो गया। अब मैं रोज शैंपू लगाकर इसे धोती हूं।

इसे भी पढ़ें  महापौर की अपील पानी बर्बाद किया तो कटेगा चालान

नोवा चाहती है कि उसकी कहानी अन्य लोगों को भी इंस्पायर करे ताकि वे बेहिचक अपनी बॉडी को अपना सकें और खुद से नफरत न करें।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *