Newsराज्य

सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भी बुक करा सकते हैं घरेलू गैस

वेब डेस्क।सोशल मीडिया अब एक-दूसरे से संपर्क साधने का ही साधन नहीं रह गया है बल्कि अब सोशल मीडिया के माध्यम से कई सर्विस भी प्राप्त की जा सकती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म से कई सुविधाएं भी जुड़ गई हैं। अब सोशल साइट से एक और सर्विस जुड़ गई है, जिसमें यूजर्स अब घर बैठे गैस सिलैंडर सोशल मीडिया पर ही बुक कर सकेंगे।

कई सुविधाएं जुड़ी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से 
अगर आप सोशल नैटवर्किंग साइट को सिर्फ चैटिंग के लिए ही यूजफुल मानतें हैं तो थोड़े अपडेट हो जाइए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल विज्ञापन और बिजनैस के लिए किया जाता है। यही नहीं अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म से कई सुविधाएं जुड़ती जा रही हैं, जिनमें खाने का आर्डर देने और ब्लड डोनेट करने जैसी सर्विस शामिल हैं। अब सोशल साइट से एक और सर्विस जुड़ गई है, जिसमें यूजर्स घर बैठे गैस सिलैंडर सोशल मीडिया पर ही बुक कर सकेंगेे।

इसे भी पढ़ें  कांग्रेस-भाजपा से आगे निकल कर शिवसेना ने शुरू किए प्रत्याशी घोषित करना, सिरोंज में लखनवीर सिंह पर दांव

IOC ने उपभोक्ताओं को दी सुविधा
हाल ही में इंडियन ऑयल के आफिशियल फेसबुक पेज से जानकारी सामने आई है कि एक बटन के जरिए फेसबुक और ट्विटर पर गैस सिलैंडर बुक कर सकेंगे। यही नहीं फेसबुक पर 3 बुकिंग हिस्ट्री भी देखी जा सकेगी। बता दें कि फिलहाल यह सुविधा आई.ओ.सी. (इंडिया ऑयल कार्पोरेशन) ने ही दी है। आई.ओ.सी. के अलावा भारत गैस ने फिलहाल अपने ग्राहकों को यह सुविधा नहीं दी है। अगर आप अपने फेसबुक से गैस सिलैंडर बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले फेसबुक लॉग इन करें और सर्च बार में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड सर्च करें। यहां आपको कंपनी का आफिशियल फेसबुक पेज नजर आएगा। यहां टॉप राइट साइड में बुक नाऊ आप्शन पर क्लिक करें। बुक नाऊ बटन पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। अब आपसे एल.पी.जी. आई.डी. मांगी जाएगी। इसके बाद फिर से बुक नाउ का आप्शन मिलेगा। बुकिंग के बाद आपके मोबाइल नंबर पर बुकिंग का कन्फर्मेशन मिल जाएगा। फेसबुक के अलावा आप कंपनी की साइट से भी गैस बुक कर सकते हैं।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *