Latest

मन की बात में मोदी बोले, युवा मंथन करें कि कैसे बनेगा न्यू इंडिया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साल के आखिरी दिन देशवासियों को मन की बात कार्यक्रम के जरिए संबोधित करते हुए साल 2018 की शुभकामनाए दीं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं 15 अगस्त के आस-पास दिल्ली में मॉक पार्लियामेंट आयोजित हो और हर जिले से एक नौजवान यहां आकर अपने विचार रखें।

उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि 21वीं सदी के भव्य भारत के लिए नौजवान आंदोलन खड़ा करें। युवा हर जिले में मॉक पार्लियामेंट बने और वहां न्यू इंडिया पर मंथन करें। उन्होंने कहा कि 18 से 25 के युवा न्यू इंडिया यूथ हैं। मोदी ने कहा कि मैं युवाओं से वोटर के रूप में रजिस्टर करने का आह्वान करता हूं। युवाओं का वोट न्यू इंडिया का आधार बनेगा।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *