Latest

सरहद पर पाक की गोलीबारी, 1 जवान शहीद, 3 नागरिकों की मौत

जम्मू: पिछले चार दिनों से सरहदें अशांत हैं। पाकिस्तान कठुआ से लेकर पुंछ-राजोरी तक बार्डर पर जमकर गोलाबारी कर रहा है। 18 सेक्टरों को निशाना बनाकर गोले बरसाए जा रहे हैं।  जहां पाकिस्तान ने शुक्रवार को 50 से ज्यादा चौकियों और करीब 100 गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की वहीं शनिवार सुबह से आरएसपुरा और अखनूर के परगवाल प राजोरी में गोलाबारी जारी है। शनिवार को गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन सिविल नागरिकों की मौत हो गई। गोलीबारी में शनिवार को करीब 20 लोग घायल हुए हैं। सरहदों के निकट रहने वाले लोगों में डर और दहशत का माहौल व्याप्त है।

इसे भी पढ़ें  शस्त्र पूजन से राष्ट्र रक्षा और जनसेवा का संकल्प

बुधवार से जारी पाकिस्तान की गोलाबारी में अब तक पांच जवान शहीद हो गए हैं जबकि 7 स्थानीय नागरिक मारे गए हैं और 55 लोग घायल हैं। वहीं 50 से अधिक मवेशी मारे गए हैं जबकि 100 से ज्यादा मवेशी घायल हो गए हैं। पाकिस्तान द्वारा दागे जा रहे मोर्टार के गोलों से इमारतों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

स्कूल कालेज बंद
गोलाबारी के चलते प्रशासन ने बार्डर के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद करवा दिया है।अगले तीन दिनों तक स्कूल और कालेज बंद रहेंगे। अधिकारिक जानकारी के अनुसार सांबा, कठुआ, राजोरी और पुंछ में आईबी और एलओसी के निकट करीब 120 स्कूलों को बंद कर दिया गया है। लोगों के लिए बार्डर पर करीब 197 एंबूलेंस भी तैनात की गई हैं।

इसे भी पढ़ें  नव वर्ष पर माता वैष्णो देवी जानें वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर

पेट्रोल पंप पर लगाए गए फायर टेंडर
बार्डर पर जिस तरह से गोलाबारी हो रही है उसको ध्यान में रखते हुए बार्डर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को तैनात किया गया है।

विस्थापन शुरू
रामगढ़ सेक्टर, आरएसपुरा सेक्टर और राजोरी पुंछ से भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। रामगढ़ सेक्टर के कई लोगों को सांबा में बने अस्थायी शिविरों में रखा गया है जबकि आरएसपुरा से भी लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। कुछ लोग रिश्तेदारों के घर पहुंच रहे हैं जबकि कुछ लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है।

इसे भी पढ़ें  परेड की रिहर्सल कर रहे 3 जवान ध्रुव हेलिकॉप्टर से गिरे

पाकिस्तान में भी भारी नुकसान
भारतीय जवान भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। भारत की सौ चौकियों से पाकिस्तान को गोलीबारी का जवाब दिया जा रहा है। अब तक की कार्रवाई में पाक के 10 रेंजर्स ढेर किए गए हैं जबकि सियालकोट में चार लोग भी मारे गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से दी गई खबर के अनुसार पाकिस्तान में भारत की गोलीबारी से काफी नुकसान हुआ है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *