Newsमध्यप्रदेशराज्य

शिव सैनिकों ने याद किया महापुरुषों को, हिन्दुत्व रक्षा का संकल्प

जबलपुर। आज शिवसेना के मध्यप्रदेश राज्य प्रमुख ठाडेशवर महावर के नेतृत्व में शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के 92 वी जयंती के उपलक्ष में एवं स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस तथा नर्मदा संस्थापक एवं समर्थ सद्गुरु भैया जी सरकार के जन्मदिन के उपलक्ष में विक्टोरिया अस्पताल में गरीबों को फल वितरण किया गया।

इसके अलावा शिवसेना प्रदेश कार्यालय में इन नेताओं के तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर तथा केक काटकर जयंती  मनाई गई।

साथ ही नेताओं के जीवन चरित्र का अनुसरण करते हुये उनके बताए मार्ग और हिंदुत्व रक्षा का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख  शैलेन्द बारी, राकेश बारी, अरविंद मिश्रा, वरिष्ठ शिव सैनिक अमित दुबे, सोनू गुप्ता, युवा शिवसेना जिला प्रमुख तरुण महावर, राजेंद्र बाबरिया, मुन्ना ठाकुर, मुल्लू सिंह ठाकुर, प्रेम सेन, राकेश विश्वकर्मा, शैलेंद्र ठाकुर एवं बडी संख्या में शिवसैनिक एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *