LatestNews

मतदाता सूची में गड़बड़ी अशोकनगर कलेक्टर पर गिरी गाज

भोपाल। मुंगावली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ी के चलते अशोकनगर कलेक्टर बीएस जामोद को देर रात चुनाव आयोग ने हटा दिया। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची की गड़बड़ी को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाने के संकेत दिए हैं।

राज्य सरकार को भेजे निर्देश में कहा है कि नए कलेक्टर की नियुक्ति के लिए तीन अफसरों का पैनल भेजा जाए। इसके साथ ही तत्कालीन एसडीएम को निलंबित किए जाने के निर्देश भी आयोग ने दिए हैं।

सीईओ सलीना सिंह ने आयोग के निर्देशों की पुष्टि की है। इस मामले को लेकर सोमवार को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहनप्रकाश और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चुनाव आयोग में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग उठाई थी।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *