Latestराष्ट्रीय

भारत की स्ट्राइक के बाद सीमा पार पाक सेना का जमावड़ा

राजौरी। भारतीय सेना की कार्रवाई में नौशहरा व पुंछ सेक्टर के उस पार रावलकोट सेक्टर में पाक सैनिकों के मारे जाने के बाद सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पाक सेना सीमा के उस पार अपनी हलचल को तेज करते हुए अतिरिक्त जवानों को तैनात करने में जुट गई है। इसके अलावा सीमा पार भारी हथियारों को भी तैनात किया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने साब्जियां, शाहपुर, किरनी, बालाकोट, तरकुंडी, हमीरपुर, बलनोई, लाम, झंगड़, भवानी, कलाल आदि सेक्टरों के उस पार अपनी हलचल मंगलवार दोपहर से काफी तेज कर दी है। पाक सेना के उच्च अधिकारी लगातार सीमा का दौरा कर रहे हैं और जवानों को निर्देश जारी कर रहे हैं। सीमा पार पाक सेना के वाहनों का सीमा के करीब आना लगातार जारी है। इसके साथ-साथ पाक सेना सीमा के उस पार भारी हथियारों को भी तैनात करने में मंगलवार दोपहर से ही जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें  BSF ने लिया शहीद जवान का बदला,12 पाकिस्तानी रेंजर मार गिराए

जिस तरह से पाक सेना की गतिविधियां सीमा पार चल रही हैं उससे यह बात साफ हो रही है कि पाक सेना किसी बड़ी योजना को अंजाम देने के फिराक में कार्य कर रही है। वहीं भारतीय सेना ने सीमा पर अपने जवानों को चौकस रहने के आदेश जारी कर दिए हैं और भारतीय सेना के उच्च अधिकारी भी लगातार सीमा का दौरा कर व सीमा पर मौजूद रहकर सीमा के हालात पर अपनी नजर रखे हुए हैं

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *