Politics

बेटे की शादी में डांस कर रहा था पिता, फिर क्या हुआ???

शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के पीपल चौक में निवासरत एक परिवार की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब पिता बारात में डांस करते-करते बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पीपल चौक बामौरकला निवासी सौरभ पुत्र महेंद्र की शादी बुधवार को थी। शाम को बारात की निकासी घर से की गई। बारात में सभी बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। लड़के के पिता महेंद्र भी बारातियों के साथ डांस कर रहे थे। तभी महेंद्र (52) डांस करते-करते अचानक जमीन गिर गए। यह देख लोगों ने डीजे बंद कराया।

इसे भी पढ़ें  सीएम शिवराज ने खोला घोषणाओं का पिटारा

बेहोशी की हालत में कुछ लोग दूल्हे के पिता को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर रिश्तेदारों ने बारात को विवाह स्थल की ओर रवाना किया और खामोशी के बीच शादी संपन्न कराई। सुबह मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

नव वधू का हुआ गृह प्रवेश, पिता की उठी अर्थी

बारात में शामिल लड़के के परिजन ने घटना के बारे में न तो पुत्र को बताया और न ही लड़की वालों को। परिजन ने लड़के की शादी कराई और रात में ही विदाई करवाकर वर-वू का गृह प्रवेश करवाया। इसके बाद पुत्र को घटना के बारे में बताया गया। पिता की मौत की खबर सुनते ही बेटा व बहू फूट-फूट कर रोने लगे।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *