मंडी विशेषराष्ट्रीय

फ्लाइट में ऑफ ड्यूटी नर्स ने कराई डिलीवरी, मिला जिंदगीभर मुफ्त उड़ान का तोहफा

नई दिल्ली। सऊदी अरब से भारत आ रहे जेट एयरवेज के विमान में उड़ान के दौरान 35 हजार फीट की ऊंचाई पर ऑफ ड्यूटी नर्स ने महिला की डिलीवरी कराई। जेट एयरवेज इस मामले से काफी खुश है और उसने घोषणा की है कि विमान में किसी बच्चे का यह पहला जन्म है, इसलिए इस नन्हें मेहमान के लिए जेट एयरवेज ने जीवन भर मुफ्त में यात्रा करने का तोहफा दिया है।

दरअसल, जेट एयरवेज के विमान 9डब्ल्यू 569 ने शनिवार देर रात 2.55 बजे दम्माम से कोच्चि के लिए उड़ान भरी थी। विमान में गर्भवती 29 वर्षीय सी जोस भी सवार थीं। उड़ान के दौरान उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिसके बाद पायलट ने चिकित्सा आपात की घोषणा की और विमान को मुंबई की तरफ मोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें  सवर्ण गरीबों को आरक्षणः हाईकोर्ट ने कहा- संभावना तलाशें सरकार

हालांकि, महिला की पीड़ा बढ़ने के बाद केरल जा रही विमान में सवार ऑफ ड्यूटी नर्स मिनी विल्सन ने महिला की डिलीवरी कराई। 162 यात्रियों को लेकर उड़ रहा विमान जब अरब सागर के ऊपर पहुंचा, तभी शिशु का जन्म हो गया। फिलहाल मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।

 

विमान के मुंबई पहुंचने पर मां-बच्चो दोनों को होली स्पिरिट हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके बाद विमान ने कोच्चि के लिए उड़ान भरी। लिहाजा, विमान 90 मिनट की देरी से कोच्चि पहुंचा। हालांकि, किसी यात्री विमान के देर होने की शिकायत नहीं की। दरअसल, सभी को इस बात की खुशी थी कि मां और बेटी बिल्‍कुल ठीक हैं।

बच्चे को जन्म देने वाली महिला भी अस्टिटेंट नर्स थी। उसने अपने दर्द को सहते हुए नर्स मिस विल्सन को डिलीवरी कराने में मदद की। जेट एयरवेज भी विमान से हुई इस डिलीवरी से काफी खुश है। एयलाइंस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस बच्चे को पूरी जिंदगी किसी भी यात्रा के लिए जेट के विमान में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *