Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

पीथमपुर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे का अपहरण, 3 करोड़ की फिरौती मांगी

इंदौर। इंदौर के पास पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ब्रह्मानंद रघुवंशी के पुत्र राहुल रघुवंशी के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने राहुल की सकुशल रिहाई के लिए 3 करोड़ रूपए की फिरौती मांगी है।

जानकारी के मुताबिक पीथमपुर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ब्रम्हानंद रघुवंशी के बेटे राहुल का सोमवार दोपहर अपहरण हो गया। घटनाक्रम महू के किशनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भेसलाई में हुई। अपहरण की जानकारी अपहरणकर्ताओ ने परिजनों को दोपहर 3 बजे दी।

अपहरणकर्ताओं ने राहुल को अगवा करने की सूचना परिवार को दी और उसकी सकुशल रिहाई के लिए फिरौती में तीन करोड़ की मांग की। राहुल के अपहरण की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में हड़कम्प मच गया। परिजन तुरंत किशनगंज पुलिस थाने पहुंचे और अपहरण का मामला दर्ज कराया।

इसे भी पढ़ें  जबलपुर के पास पनागर में ईंट से भरा ट्रक बस्ती में घुसा, हंगामा

इसके बाद किशनगंज पुलिस घटनास्थल पहुंची। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। चूंकि मामला हाईप्रोफाइल है लिहाजा पुलिस पूरी सावधानी बरत रही है। इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *