मंडी विशेष

“पद्मावती” को मिली हरी झंडी, अब ‘पद्मावत’ नाम से होगी रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म पद्मावती की रिलीज को लेकर नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लगातार हो रहे विरोध के बाद अब खबर है कि फिल्म का नाम बदला जा सकता है। इसके अलावा फिल्म के घुमर गीत में भी बदलाव हो सकता है।
खबरों के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव करने की बात कही है। इन बदलाव के बाद फिल्म को यूए सर्टिफिकेट दिया जाएगा। सेंसर बोर्ड ने निर्देश दिया है कि फिल्म का नाम बदलकर ‘पद्मावत’ किया जाए। इसके साथ ही फिल्म में मौजूद घूमर गाने में भी बदलाव करना होगा। वहीं फिल्म में डिस्क्लेमर भी लिखना होगा, जिससे सती प्रथा को बढ़ावा न मिले। कहा जा रहा है कि निर्देशक संजय लीला भंसाली सेंसर बोर्ड के इन बदलावों को मानने के लिए तैयार हो गए हैं।
बता दें कि इससे पहले भी फिल्म ‘पद्मावती’ की रिलीज टालने के बाद अब सैंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टीफिकेशन (सैंसर बोर्ड) ने इससे जुड़े विवाद को निपटाने के लिए एक समीक्षा कमेटी बनाई है। कमेटी में शामिल होने के लिए सैंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी ने रानी पद्मावती के वंशज और मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ को भी फोन कर फिल्म देखने के लिए न्यौता दिया है। हालांकि विश्वराज सिंह ने अभी कमेटी में शामिल होने के लिए स्वीकृति नहीं दी है क्योंकि वह उससे पहले प्रसून जोशी से कुछ सवालों के जवाब जानना चाहते हैं। यही नहीं, विश्वराज सिंह मेवाड़ ने प्रसून जोशी को पत्र लिखकर अपने सवाल भी भेज दिए हैं।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *