Sports

चहल ने भारत को पहले टी20 में दिलाई धमाकेदार जीत

कटक: बाराबाती स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने बुधवार (20 दिसंबर) को पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में तीन विकेट खोकर 180 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका 16 ओवर में महज 87 रन पर सिमट गया।
बता दें कि मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 61 रनों की पारी खेली। राहुल ने 48 गेंदें खेलीं और सात चौकों के साथ एक छक्का लगाया। उनके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने 22 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेली। मनीष पांडे ने भी अंत में धोनी का अच्छा साथ दिया और 18 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। पांडे ने दो छक्के और इतने ही चौके लगाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज, थिसारा परेरा, नुवान प्रदीप ने एक-एक विकेट लिए।
<
जयदेव उनादकट ने श्रीलंका को पहला झटका दिया जब उन्होंने जयदेव उनादकट (13) को राहुल के हाथों झिलवाया। यह उनादकट का पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेट हैं। चहल ने उपुल थरंगा (23) को लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर विकेटकीपर धोनी के हाथों झिलवाया। इसके बाद उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज (1) के रूप में कीमती विकेट हासिल किया। मैथ्यूज उन्हें रिटर्न कैच दे बैठे।

इसे भी पढ़ें  मोहाली में दूसरा वनडे मैच आज, भारत के लिए होगा ‘करो या मरो’ का मुकाबला

चहल ने इसके बाद असेला गुणरत्ने को धोनी के हाथों स्टंप करवाया। कुलदीप यादव ने गुगली पर दासून शनाका को लांग ऑन बाउंड्री पर पांड्‍या के हाथों झिलवाया। अब उम्मीदें कप्तान थिसारा परेरा पर टिक गई थी, लेकिन वे मात्र 3 रन बनाकर चहल के चौथे शिकार बने, उन्हें धोनी ने स्टंप किया। कुलदीप ने कुशल परेरा को धोनी के हाथों झिलवाकर मेहमान टीम की रही सही उम्मीदें भी ध्वस्त कर दी।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *