Latestमध्यप्रदेश

गमगीन इंदौर- शनिवार को आधे दिन रहेगा बंद

इंदौर। डीपीएस स्‍कूल के बस हादसे से पूरा शहर गमगीन है। शहर के प्रमुख व्यापारी संगठनों ने शोक स्वरुप अपने बाजार आधे दिन बंद रखने का ऐलान किया है। शोक के कारण अधिकांश सीबीएसई स्‍कूलों ने अवकाश घोषित कर दिया है।

सियागंज व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल के मुताबिक हादसे मृत बच्चों के शोक और परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए पूरा बाजार शनिवार दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा।

लोहा मंडी ने भी आधे दिन के बंद का ऐलान किया है। लोहा व्यापारी एसोसिएशन के सदस्य प्रशांत अग्रवाल की बेटी कृति अग्रवाल की भी हादसे में मौत हुई है। इल्वा कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद पीठावाला, मंत्री देवेंद्र कोठारी के मुताबिक इल्वा परिवार में हादसे के चलते शाम 4 बजे से लोहा मंडी और एसोसिएशन से जुड़े अन्य बाजार बंद रहेंगे। एसोसिएशन सभी पीड़ित माता-पिता के प्रति संवेदना प्रकट करता है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *