NewsPoliticsमंडी विशेष

खनियाधाना में बोले प्रहलाद पटैल-कुरीतियों का त्याग ही समाज को सुंदर बनाएगा

खनियाधाना। खनियाधाना स्थित प्राचीन सिद्ध स्थल श्री सीता पाठा में आज लोधी महासभा एवं विशाल अधिवेशन का आयोजन किया गया । जिसमे बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुये।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल एवं विशिष्ठ अतिथि जालम सिंह पटेल विधायक नरसिंहपुर एवं प्रीतमसिंह रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पटैल ने  समाज मे फैली कुरीतियो को लेकर विस्तार चर्चा की।

उन्होंने कहा कि हमे सजग एवं समर्थ समाज बनाने के लिये नशे से दूर रहना होगा। बच्चों की शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि चाहे स्वयं भूखे सो जाओ मगर बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाओ अगर बच्चे शिक्षित होंगे तो उनकी समाज  में इज्जत रहेगी ।

इसे भी पढ़ें  विवादित टिप्पणी से शिवपुरी में भड़का सिख समाज, SP ऑफिस घेरा

समाज को संगठित होकर रहना चाहिए एवं समस्त समाजों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिये। सभी के सााथ भाई चारे का व्यवहार करें एवं समाज मे फैली कुरीतिया जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह, मृत्यु भोज इत्यादि को बंद कर देना चाहिए । इस कार्यक्रम में लगभग 10 हजार समाज के बंधु उपस्थित थे।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *