मंडी विशेष

कौन है ये महिला जिसे विदेश दौरे पर साथ ले जाना नहीं भूलते PM मोदी

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ फोटो काफी वायरल हो रही है। इस महिला पर गॉसिप शुरू हो गई है कि आखिरकार यह कौन है जो मोदी के साथ ज्यादातर दिखाई देती है। दरअसल यह महिला कोई नेता नहीं बल्कि इंटरप्रिटेटर (अनुवादक) हैं। इनका नाम गुरदीप कौर चावला हैं।

मंडी

पीएम जब विदेशी दौरे पर होते हैं या कोई विदेशी नेता भारत आता है तो गुरदीप मोदी के साथ नजर आती हैं। मोदी जब भी कभी हिंदी में भाषण देते हैं तो गुरदीप उस भाषण का अंग्रेजी में अनुवाद करती हैं जिससे वर्ल्ड लीडर उनके भाषण को समझ पाते हैं।

इसे भी पढ़ें  श्रीदेवी की आखिरी तस्वीर आई सामने अंतिम दर्शन के लिये उमड़े लोग

मंडी

मोदी के साथ गईं वाशिंगटन
2014 में मेडिसन स्कवॉयर गार्डन के कार्यक्रम में जब मोदी ने करीब 18 हजार भारतीयों को संबोधित किया था उस दौरान भी गुरदीप चावला ने हिंदी में अनुवाद किया था। वे मोदी के साथ उन्हीं के विशेष विमान से वाशिंगटन गई थीं। उस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के बीच बातचीत का ट्रांस्लेशन किया था।

मंडी

27 वर्षों से इंटरप्रिटेशन है गुरदीप
गुरदीप ने 1990 में भारतीय संसद से करियर की शुरुआत की थी। 1996 में शादी के बाद उन्हें यह काम छोड़ना पड़ा। वे अपने पति के साथ अमेरिका चली गईं। इसके बाद 2010 में उन्हें ओबामा का इंटरप्रिटेटर बनने का मौका मिला, तब ओबामा पहली बार  भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान गुदीप उनकी इंटरप्रिटेटर बनकर भारत आई थी।  अब वह पीएम मोदी के लिए अनुवाद करती है। बाकौल गुरदीप अनुवादक के तौर पर उनकी जो ट्रेनिंग संसद में हुई, वो किसी भी प्रोफेशनल स्कूल में सिखाई नहीं जा सकती।
मंडी
गुरदीप के मुताबिक भाषा अनुवादक के सामने सबसे बड़ा चैलेंज ये होता है कि उसे विदेशी नेताओं के भाषण पर 100 फीसदी फोकस करना पड़ता है और फिर उसी परिपेक्ष और अंदाज में रूपांतरित करना पड़ता है। इस लाइन में कोई लाइफलाइन नहीं होती है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *