Politics

कोलारस उप चुनाव: 6 को सीएम बदरवास में

शिवपुरी। बदरवास इलाके में सीएम शिवराज सिंह का दौरा 6 दिसंबर को होने जा रहा है। जिसे लेकर भाजपाई तैयारियों में जुट गए हैं। 4 दिसंबर को भोपाल में बैठक के तत्काल बाद सभी नेता शिवपुरी रवाना होंगे।

यहां भाजपा के कद्दावर नेताओं को बदरवास में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि बीते रोज सांसद सिंधिया की सभा में आए लोगों से दोगुने लोगों को सभा में लाने की कवायद की जा रही है। बड़े से लेकर छोटे नेताओं तक को अलग-अलग ढंग से दायित्व सौंपे गए हैं। भाजपा इस चुनाव में कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहती।

इसे भी पढ़ें  जब सीएम शिवराज ने अपनी पत्नी साधना सिंह से कहा-हस्ताक्षर अभियान के लिए आप भी घर से निकलें !

शिवपुरी के नेता देर रात रवाना हुए

कोलारस उपचुनाव को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कोलारस विस के सेक्टर प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलाई है। भोपाल में होने वाली इस बैठक में चुनाव जीतने की रणनीति, बूथ लेबल तक पार्टी की सक्रियता पर बात होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि इस बैठक में किन मुद्दों पर बात होगी, यह तो ज्ञात नहीं है, लेकिन सभी रविवार की रात भोपाल रवाना हो रहे हैं। इधर सूत्रों के मुताबिक कोलारस के सेक्टर प्रभारियों से टिकट दावेदार के बारे में भी राय ले सकते हैं कि यहां से कौन उम्मीदवार ठीक रहेगा। इस बैठक को लेकर कोलारस से टिकट मांग रहे नेताओं की धड़कनें तेज हो गई हैं।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *