LatestPolitics

इंटरव्यू देकर फंसे राहुल, EC सख्त कहा-दिखाने वाले चैनल पर होगी FIR

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने गुजरात में दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पूर्व कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी का साक्षात्कार प्रसारित करने वाले टेलीविजन चैनलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

आयोग ने गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी को यह निर्देश देने के साथ ही टेलीविजन चैनलों से इस तरह का प्रसारण तत्काल रोकने को कहा है। आयोग ने मुख्य चुनाव अधिकारी को कहा कि वह ऐसे टेलीविजन चैनलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई करें, जिन्होंने साक्षात्कार प्रसारित करके जन प्रतिनिधित्व कानून (आरपीए), 1951 की धारा 126(एक)(बी) का उल्लंघन किया है।

आयोग का कहना है कि इस तरह का साक्षात्कार संबंधित कानून की धारा 126(तीन) के तहत ‘इलेक्शन मैटर’ की श्रेणी में आता है और इसका प्रसारण धारा 126(एक)(बी) का उल्लंघन है।

इसे भी पढ़ें  झुग्गी की तंग गलियों से रैंप वॉक तक प्रीति की उड़ान

आयोग ने यह कार्रवाई उसे मिली शिकायतों के आधार पर की है। आयोग के अनुसार, उसे इस तरह की शिकायतें और रिपोर्ट मिली थी कि राज्य में कुछ टेलीविजन चैनलों ने उन क्षेत्रों में राहुल गांधी के एक इंटरव्यू का प्रसारण किया है, जिनमें दूसरे चरण के लिए कल मतदान होना है। इस साक्षात्कार में गुजरात विधानसभा चुनाव से संबंधित बातें कही गयी हैं। इस तरह के साक्षात्कार का प्रसारण मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले तक की अवधि के दौरान नहीं किया किया जा सकता।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *