Newsमंडी विशेषमध्यप्रदेश

कटनी में दाल चावल से जुड़े 15 समूहों पर आयकर का छापा

भोपाल/ कटनी । आयकर विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग ने आज सुबह कटनी में दाल-चावल कारोबार से जुड़े दो समूहों पर छापे मारे। इन समूहों के 15 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है जिसमें दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग जबलपुर की यूनिट की 15 अलग-अलग टीम आज सुबह कटनी में केवलानी सहित एक अन्य ग्रुप के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई करने पहुंची।

इस कार्रवाई से शहर के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। ग्रुप से जुड़े अनिल इंडस्ट्री पर छापे मारे गए हैं। बताया जा रहा है एक समूह चावल का तो दूसरा दाल का कारोबार करता है।

इसे भी पढ़ें  कांग्रेस प्रवक्ता बनने के लिए करणी सेना भी कतार में, दिया इंटरव्यू

इन कारोबारियों के माधव नगर, घंटाघर स्थित आफिस, निवास, दुकानें और गोदामों में भी टैक्स चोरी से जुड़े दस्तावेज और सबूत ों की छानबीन जारी है।

इससे पहले विभाग ने अपनी जांच-पड़ताल में पाया था कि दोनों समूह द्वारा लंबे समय से टैक्स चोरी की जा रही है। ये समूह कच्ची पर्चियों में नगद माल बेच रहे हैं। रिटर्न में अपनी वास्तविक आय- व्यय का जिक्र नहीं किया गया।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *