Latestराष्ट्रीय

कक्षा 12वीं का हिन्दी का पेपर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

शिववपुरी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित कराई जा रही 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरु हुई। लेकिन पहले ही दिन परीक्षा की गोपनीयता भंग हो गई। पोहरी में हिन्दी का पहला पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि पेपर निरस्त करने के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।<
इसी बीच पोहरी में हिंदी का पहला पेपर वाट्सअप पर वायरल हो गया। परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक है लेकिन करीब सवा 9 बजे व्हॉट्सएप और अन्य सोशल मीडिया पर हिन्दी का पेपर आउट हो गया। ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि जब परीक्षा का समय खत्म ही नहीं हुआ तो पेपर सोशल मीडिया में वायरल कैसे हुआ। दरअसल ये इलाका पूरे जिले में नकल के मामले में अव्वल है, ऐसे में आशंका है कि बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर नकल माफिया यहां सक्रिय है।

इसे भी पढ़ें  मुख्यमंत्री की मुहीम नशामुक्त MP

मामले की जांच करा रहे हैं

कलेक्टर तरुण राठी का कहना है कि वो मामले की जांच करवा रहे हैं। जांच के बाद ही जिला प्रशासन तय करेगा कि पेपर निरस्त किया जाएगा या नहीं। बताया जा रहा है कि पेपर शिवपुरी जिले के बैराड़ क्षेत्र से लीक किया गया है। जिला प्रशासन ने पुलिस को मोबाइल सर्विलांस के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल पेपर के बारे में जानकारी निकालने को कहा है।

आपको बता दें कि पोहरी में 1665 परीक्षार्थी पेपर दे रहे हैं। 7 में से 6 केंद्र अतिसंवेदनशील हैं। ये 7 केंद्र पोहरी, बैराड़, भटनावर, गोवेर्धन के है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *