Latestराष्ट्रीय

उद्घाटन के पहले दीवार तोड़ बाहर निकल गई मेट्रो

नई दिल्ली। मेट्रो की पिंक लाइन पर ट्रायल के लिए चलाई गई स्वचालित मेट्रो मंगलवार को फिर बेपटरी हो गई। मंगलवार को ट्रायल के दौरान स्वचालित मेट्रो कालिंदी कुंज डिपो में दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेट्रो ट्रेन दीवार तोड़कर बाहर निकल गई।

टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। कुछ ही दूरी पर सड़क मार्ग भी है, ऐसे में अगर मेट्रो ट्रेन थोड़ा और आगे जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

चालक रहित ट्रेन के पटरी से उतरने और फिर मेट्रो स्टेशन को तोड़ने हुए पार होने के बाद वहां पर मेट्रो के तमाम आला अधिकारी पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें  88वां आम बजट आज होगा पेश, किसानों-बेरोजगारों को राहत की आस

बता दें कि आगामी 25 दिसंबर को कालकाजी-बॉटनिकल मेट्रो लाइन का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। ऐसे में यह हादसा चौंकाने वाला है।

इससे पहले सोमवार को भी साउथ कैंपस से धौला कुआं के बीच ट्रेन का पहला ही कोच पटरी से उतर गया था। इसके बाद मुकुंदपुर से शिव विहार जाने वाली लाइन के इस हिस्से पर ट्रायल रोक दिया गया। ट्रायल के दौरान का यह मामला बृहस्पतिवार का है।

बता दें कि मेट्रो के तीसरे चरण में अधिक से अधिक स्वचालित टेनें मेट्रो के बेड़े में शामिल की गईं हैं। नई लाइन पर मेट्रो सेवा शुरू करने से पहले लंबे समय तक ट्रायल चलता है। इसके बाद मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर लाइन का निरीक्षण करते हैं। फिर लाइन को चालू करने के संबंध में अंतिम फैसला लिया जाता है।

इसे भी पढ़ें  अनंतनाग में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ जारी 2 आतंकी ढेर

इसी कड़ी इन दिनों पिंक लाइन पर स्वचालित मेट्रो का ट्रायल चल रहा है। बृहस्पतिवार को तड़के दो बजकर 50 मिनट के आसपास जब मेट्रो साउथ कैंपस से धौला कुआं की तरफ जा रही थी तब अचानक पहला कोच पटरी से उतर गया। एलिवेटेड लाइन पर हुई इस घटना से कुछ पल के लिए अफरातफरी मच गई।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *