लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत प्रमुख गोष्ठी सम्पन्न
पोहरी विधानसभा स्तरीय लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रमुख नागरिक गोष्ठी संपन्न
संविधान में सत्तर संशोधन करने वाली कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रही है – धैर्यवर्धन
शिवपुरी /पोहरी स्थानीय कॉलेज में बुद्धिजीवी वर्ग की विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा मध्यप्रदेश के प्रवक्ता धैर्यवर्धन ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान हटाए गए वोटर्स में दो करोड़ अस्सी लाख लोग मर चुके थे, तीन करोड़ अनुपस्थित हैं, छह करोड़ तीस लाख मतदाता स्थाई तौर पर स्थानांतरित है एवं एक करोड़ मतदाता डुप्लीकेट अर्थात दो जगहों पर दर्ज था जिनको हटाया गया है । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव ने की ।
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रमुख नागरिक गोष्ठी में प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री धैर्यवर्धन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री सुरेश धाकड़ , पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे सहित भाजपा नेता दिलीप मुद्गल आदि ने भी संबोधित किया।
गोष्ठी में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं, सामाजिक जिम्मेदारी तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने नागरिकों से लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक सौहार्द और जनहित के मुद्दों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा ने अपने संबोधन में लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनावों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विचारों की स्वतंत्रता, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान, कानून के शासन और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक संवाद, राजनीतिक मर्यादा और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। नागरिकों को किसी भी परिस्थिति में लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और समाज में व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनजागरण आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन, विकास और सामाजिक समरसता के विषयों पर संवाद करें। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना प्रत्येक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता का विश्वास, जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही और समाज में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक अभियान की सार्थकता तभी है, जब उसके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को समझा जाए और उनके समाधान के लिए सार्थक प्रयास किए जाएं। उन्होंने नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा समाज और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने, नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को लोकतंत्र के प्रति उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और समाज में जिम्मेदार नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़, दिलीप मुदगल, जिला कार्यालय प्रभारी विक्की मंगल, मंडल अध्यक्ष पोहरी आशुतोष जैमिनी , बैराड धीरज व्यास , झिरी विष्णु परिहार, चंदन धाकड, पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे, जनपद अध्यक्ष रामकली आदिवासी उपस्थित रहे ।

