LatestTechnologyभोपालमध्यप्रदेशव्यापार

CM मोहन यादव ने फ्रांस की कंपनियों को दिया निवेश का न्योता

फ्रांस की कंपनियों को मध्यप्रदेश में निवेश का न्योता, CM मोहन यादव ने दिया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने का आमंत्रण

भोपाल/मुंबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संपर्क मजबूत करने में जुटी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुंबई में फ्रांस के महावाणिज्य दूत श्री पैट्रिक लेवेरिनो के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और महावाणिज्य दूत को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

मध्यप्रदेश को भरोसेमंद साझेदार बनाने पर जोर

इसे भी पढ़ें  जज ने एक लाइन में सुना दिया फैसला, राजा-कनिमोझी समेत सभी आरोपी बरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिनिधिमंडल के साथ आत्मीय चर्चा करते हुए कहा कि फ्रांस मध्यप्रदेश को अपना भरोसेमंद साझेदार माने। उन्होंने प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने फ्रांस के महावाणिज्य दूत को भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में फ्रांसीसी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल लेकर शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

फ्रांसीसी कंपनियों की भागीदारी पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश औद्योगिक निवेश और व्यापारिक सहयोग के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। फ्रांस की कंपनियों की भागीदारी से प्रदेश में निवेश संबंधों को विस्तार देने की संभावनाएं बन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें  ऐतिहासिक उपलब्धि! 2029 वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, पहली बार भारत में होगा आयोजन 

इस प्रक्रिया में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC), इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (IFCCI) और फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास के बीच संपर्क, सहयोग और समन्वय स्थापित करने की बात कही गई।

फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल के साथ यह मुलाकात मध्यप्रदेश और फ्रांस के बीच आर्थिक एवं औद्योगिक सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मंडी हलचल | मध्यप्रदेश समाचार