LatestNewsPoliticsमध्यप्रदेशराज्य

राज्यसभा का रण BJP का मंथन

भोपाल-मध्यप्रदेश की खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर बीजेपी में हलचल तेज हो गई है ! उम्मीदवार के नाम पर मंथन के लिए मुख्यमंत्री निवास यानी CM हाउस में पार्टी की कोर कमेटी की अहम बैठक हुई। बैठक में संभावित नामों पर चर्चा हुई और 4 से 5 नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजने पर सहमति बनी। चर्चा ये भी है कि बीजेपी मध्यप्रदेश के बाहर के किसी नेता को राज्यसभा भेज सकती है।

*राज्यसभा सीट पर BJP में मंथन तेज!

*MP की सीट पर बाहरी उम्मीदवार की चर्चा

*CM हाउस में BJP कोर कमेटी की बैठक

*केंद्रीय नेतृत्व करेगा उम्मीदवार पर फैसला

इसे भी पढ़ें  'फर्स्‍ट लुक' ऐसा होगा ₹10 का नया नोट

*MP के कई नेताओं के नामों पर भी मंथन

मध्यप्रदेश की खाली राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी में बैठकों और मंथन का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री निवास पर हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार के संभावित नामों पर चर्चा की गई। बैठक में कोर कमेटी के 19 सदस्यों में से 16 सदस्य शामिल हुए। बैठक में 4 से 5 नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजने पर सहमति बनी है। इस उपचुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा मध्यप्रदेश के बाहर से उम्मीदवार उतारे जाने की है। तमिलनाडु बीजेपी की पूर्व विधायक वनथी श्रीनिवासन का नाम भी संभावित दावेदारों में सामने आया है। हालांकि, बीजेपी ने अभी तक किसी भी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही उम्मीदवार को लेकर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। वहीं, मध्यप्रदेश के नेताओं में भी कई नामों को लेकर चर्चा चल रही है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद मध्यप्रदेश की यह राज्यसभा सीट खाली हुई है। बता दे कि राज्यसभा के संभावित दावेदारों में पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक आशीष अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ और पूर्व मंत्री रंजना बघेल के नाम है । ऐसे में अब सभी की नजरें बीजेपी के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं।