बड़े मियां छोटे मियां योगी का प्रहार
लखनऊ -उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बजने से पहले सियासी जुबानी जंग तेज हो गई है! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर ऐसा तंज कसा कि राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी का पारा चढ़ गया। योगी बोले—देश में इस वक्त दो मियां हैं… एक छोटे मियां और एक बड़े मियां! इतना ही नहीं, उन्होंने विपक्ष पर घुसपैठियों से हमदर्दी रखने और बांग्लादेशियों को गले लगाने का आरोप भी लगाया।

*’अखिलेश को घुसपैठियों से प्यार’
*कानपुर में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
*योगी बोले- देश के अंदर दो मियां हैं- एक ‘छोटे मियां, एक ‘बड़े मियां !
*सपा-कांग्रेस पर CM योगी का तीखा हमला
*विपक्ष पर घुसपैठियों से हमदर्दी का आरोप
उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनावी माहौल बनने के साथ ही नेताओं के बयानों में तल्खी बढ़ने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए तीखा राजनीतिक हमला बोला। योगी ने तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा समय में देश में दो मियां हैं—एक छोटे मियां और एक बड़े मियां। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर घुसपैठियों के प्रति हमदर्दी दिखाने और बांग्लादेशियों को गले लगाने का आरोप लगाया।
CM योगी ने ऐलान किया कि दीपावली में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हम इस बार भी फ्री में लाभार्थियों को एक-एक सिलेंडर उपलब्ध करवाएंगे मुख्यमंत्री के इस बयान ने यूपी की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। चुनाव से पहले अब मुद्दों के साथ-साथ नेताओं के तीखे तंज भी राजनीतिक माहौल को गर्माते नजर आ रहे हैं।

