मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही
खरगोन – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है खरगोन पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से 14 अवैध देशी पिस्टल और 5 मैगजीन बरामद की हैं। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹11.15 लाख बताई जा रही है!


