LatestNewsग्वालियर

बच्चों के बेहतर पोषण और शिक्षा पर सरकार का फोकस, ग्वालियर में आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ

बच्चों के बेहतर पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

ग्वालियर के वार्ड-50 में आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बेटियों को दिए प्रमाण-पत्र

ग्वालियर। प्रदेश सरकार बच्चों को बेहतर पोषण और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श स्वरूप देने की पहल की जा रही है। यह बात सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शहर के वार्ड-50 स्थित माधौगंज की जगन भैया की गली में आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के शुभारंभ अवसर पर कही।

इसे भी पढ़ें  बिहार:13668 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में पांच करोड़ लोग शामिल

मंत्री कुशवाह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल भवन नहीं, बल्कि बच्चों के सुनहरे भविष्य की नींव और मातृशक्ति के सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। उन्होंने सभी से आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहभागी बनने की अपील की।

गुरुवार को मंत्री कुशवाह ने दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत नन्ही बेटियों और उनकी माताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए। साथ ही बच्चों को मिष्ठान भी वितरित किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पार्षद अनिल सांखला सहित कमल माखीजानी, अमर कुटे, नीरज जैन, गोपाल जाटव, शोभा राठौर, क्षेत्रीय नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बच्चे मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें  डबरा : कंटेनर और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।